Thamma (2025) एक ऐसी हॉरर‑रोमांटिक फिल्म है जो डर, प्यार और सरप्राइज ट्विस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है। वैसे मैं आपको बता दूं मैडॉक फिल्म्स हॉरर युनिवर्स की ये पांचवीं फिल्म हैं। Thamma (2025) फिल्म में Ayushmann Khurrana और Rashmika Mandanna की ऑन‑स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी में जान डाल देती है। Maddock फिल्म्स की ये नई पेशकश दर्शकों को हंसाने, डराने और रोमांचित करने का पूरा पैकेज देने की पूरी कोशिश करती हैं। अगर आप हॉरर और रोमांस दोनों का मज़ा लेना चाहते हैं, तो Thamma आपके लिए एक मज़ेदार और रोमांचक एंटरटेनमेंट साबित होगी.

Thamma (2025) Star Cast – प्रमुख कलाकार और उनके रोल
Ayushmann Khurrana – मुख्य नायक / रोमांटिक हीरो Rashmika Mandanna – मुख्य अभिनेत्री / नायिका
Nawazuddin Siddiqui – खलनायक / रहस्यपूर्ण किरदार
Paresh Rawal – हास्य और महत्वपूर्ण सपोर्टिंग रोल Shefali Shah – रहस्य और भावनात्मक भूमिका
Thamma (2025) कहानी – डर और ट्विस्ट से भरी रोमेंटिक सफर
फिल्म की शुरुआत होती हैं आलोक (आयुष्मान खुराना) नाम के किरदार से जो अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग के पर जाता हैं पर अचानक आलोक पर भालू हमला कर देता हैं जिसके कारण वो अपने दोस्तों से बिछड़ जाता है और काफी घायल हो जाता हैं तभी ताड़का याने (रश्मिका मंदाना) वाहा पर पहुंचती हैं और आलोक की जान बचाती हैं।
रश्मिका मंदाना इस Thamma (2025) फिल्म में बेताल (पिशाचनी) की भूमिका निभा रही है। कुछ दिन आलोक और ताड़का के साथ जंगल में रहते हैं और इसी बीच नजदीकिया बढ़ती है। फिर आलोक ताड़का को लेकर अपने घर चल जाता है।
कुछ दिन बाद आलोक का कर एक्सीडेंट हो जाता हैं और उसमें उसकी मौत हो जाती हैं। पर ताड़का आलोक को खोना नहीं चाहती हैं इसलिए आलोक को भी बेताल बनाती हैं। आलोक के पिता याने (परेश रावल) आलोक की अलग तरह के हरकते देखकर उसपर शक करते हैं और सच पता लगाने की कोशिश करते हैं।
“Thamma (2025) फिल्म में एक्टिंग कैसी रही?
आयुष्मान खुराना ठीकठाक एक्टिंग करते नजर आते हैं। वो Thamma (2025) फिल्म में अपनी छाप छोड़ जाए ऐसा एक भी सीन नही हैं। हालांकि आयुष्यमान खुराना ने बोहोत कोशिश की फिल्म छाप छोड़ने की पर असफल हो जाते हैं।
फिल्म की हीरोइन रश्मिका की बात करे तो उनका कैरेक्टर काफी फीका है। लिखा गया हैं फिल्म में ग्लैमर्स फैलाने के अलावा उनको कुछ करने का शायद मौका हे नहीं दिया हे। पूरी फिल्म बस हॉरर यूनिवर्स के नाम पर बेची गई हैं। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का रोल फिल्म में ज्यादा तो नहीं हैं, पर जब भी स्क्रीन पर आते हे तो थोड़ा एंटरटेनिंग लगते है। बाकी फिल्म में वरुण धवन याने भेड़िया का कैमियो आपको देखकर अच्छा लगेगा।

Thamma (2025) Movie Direction & Screenplay Review
Thama 2025 मूवी की स्टोरी और स्टारकास्ट काफी अच्छी है। फिल्म काफी बेहतरीन बना सकते थे पर फिल्म जल्दी बनाने के चक्कर में फिल्म हाथ से निकल गई। फिल्म के vfx भी काफी साधारण हैं।
कही ना कहीं फिल्म के डायरेक्शन और एक्टिंग में असंतुलन दिखाई देता है। सिर्फ नाम के लिए बेताल वैंपायर नाम का इस्तेमाल में लिया है, बस वैंपायर को देखकर आम आदमी जैसी हे लगता है। ऐसा लगता हे जैसे मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स से हॉरर कॉमेडी गायब हैं। फिल्म के सॉन्ग और बैकग्राउंड म्यूजिक की बात करे तो सब फीका हैं। ऐसा कोई सोंग्स नहीं है जो फिल्म देखने के बाद भी दिमाग में याद रख सके और फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी एवरेज टाइप का है।
Thamma (2025) Movie फाइनल review
फिल्म को एक लाइन में रिव्यू करे तो अभी तक जो मैडॉक यूनिवर्स से जितने फिल्म आई उन सभी में से यह एक एवरेज टाइप की फ़िल्म हैं। हॉरर यूनिवर्स समझने के लिए आप एक बार यह फिल्म देख सकते हैं पर बिना ज्यादा एसपेक्टेशन से देखना पड़ेगा।
फ़िल्म में डर कमेडी सब गायब है। हर टॉपिक पर फिल्म कमजोर नजर आती हैं। हालांकि फिल्म स्टोरी में वो पोटेंशियल है कि फिल्म और ज्यादा अच्छी बन सकती थी।
“Kantara: The Legend Chapter 1 Review – Rishab Shetty की शानदार एक्टिंग और रोमांचक कहानी”
https://viewreview.in/wp-admin/post.php?post=565&action=edit
they call him Og review
https://viewreview.in/wp-admin/post.php?post=543&action=edit
AInstagram:-https://www.instagram.com/viewreview68?igsh=MTJmMTk1dWZnNm9rdw==
thamma movie review
thamma film review
thamma movie story
thamma movie cast
thamma movie rating
thamma movie direction
thamma movie acting performance
thamma movie screenplay
thamma movie music review
thamma movie cinematography