“Kantara : The Legend – Chapter 1” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि विश्वास, परंपरा और रहस्य की ऐसी यात्रा है जो सीधे दिल तक छू जाती है। Rishab Shetty ने अपने किरदार में गहराई और ऊर्जा दोनों दिखाई हैं। हर सीन में लोककथा और संस्कृति की झलक मिलती है, जो कहानी को जीवंत बनाती है। फिल्म हंसाती, रोमांचित करती और सोचने पर मजबूर करती है, और हर पल आपको पूरी तरह कहानी का हिस्सा महसूस कराती है। शानदार सिनेमेटोग्राफी, दमदार म्यूज़िक और गहराई से बुनी कहानी
“Kantara : The legend Chapter -1″ इस नए चैप्टर को और भी खास बनाती है। अगर आप साउथ इंडियन सिनेमा के फैन हैं, तो यह फिल्म आपको फिर से उस जादुई दुनिया में ले जाएगी जहाँ आस्था और शक्ति का संगम होता है!
Kantara : The Legend Chapter 1 Star Cast और Characters
अभिनीत – ऋषभ शेट्टी, जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया
निर्देशक – ऋषभ शेट्टी
लेखक – ऋषभ शेट्टी
निर्माता – विजय किरागंदूर और चालुवे
गौड़ानिर्माण कंपनी – होम्बले फिल्म्स
रिलीज़ तिथि – 2 अक्टूबर 2025
समय अवधि – 169 मिनट
भाषा – कन्नड़
बजट – ₹125 करोड़

Kantara: The Legend Chapter 1 – रहस्यों और परंपरा की कहानी
फिल्म “Kantara: The Legend Chapter 1” की कहानी हमें अतीत के उस रहस्यमयी दौर में ले जाती है, जहां आस्था, शक्ति और शाप एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। कहानी की शुरुआत वहीं से होती है जहां पिछली फिल्म Kantara खत्म हुई थी।
“Kantara: The Legend Chapter 1” –फिल्म की ओपनिंग सीन में एक छोटा बच्चा अपने बुज़ुर्ग से एक पुरानी कथा सुन रहा होता है — ईश्वर का मधुबन कहे जाने वाले कांतारा गांव की कथा। यह गांव अपने देवता और परंपराओं के प्रति अटूट विश्वास रखने वालों का घर है। दूसरी ओर है बांगरा साम्राज्य, जिसके शासक हैं राजा विजयेंद्र।
कई साल पहले, राजा विजयेंद्र के दादा ने कांतारा की पवित्र भूमि पर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी। लेकिन देवता के कोप से उनका अंत हो गया। इस घटना को बचपन में अपनी आंखों से देखने के बाद से राजा विजयेंद्र के दिल में डर और रहस्य दोनों बस गए थे।
इस घटना के बाद पूरे साम्राज्य में यह अफवाह फैल जाती है कि कांतारा की धरती पर ब्रह्मराक्षस वास करता है। इसी वजह से वर्षों तक कोई भी उस गांव की सीमा में कदम रखने की हिम्मत नहीं करता।
समय बीतता है, और विजयेंद्र अपने पुत्र कुलशेखर (गुलशन देवैया) को राजगद्दी सौंप देते हैं। लेकिन कुलशेखर एक कमजोर, शराबी और स्वार्थी राजा साबित होता है। एक दिन, वह अपनी शक्ति दिखाने के लिए कांतारा गांव में प्रवेश करने की कोशिश करता है।
इधर, गांव का रक्षक बर्मे (ऋषभ शेट्टी) अपने लोगों की रक्षा के लिए बांगरा साम्राज्य की सीमा पार कर जाता है। हालांकि उसे पकड़ लिया जाता है, लेकिन जैसे ही सैनिकों को पता चलता है कि वह कांतारा से है, सभी के चेहरों पर डर छा जाता है।
धीरे-धीरे बर्मे साम्राज्य के लोगों के साथ संवाद और व्यापार शुरू करता है, और इसी बीच उसकी मुलाकात राजकुमारी से होती है। दोनों के बीच एक अनकही नज़दीकी बढ़ने लगती है।
लेकिन जब राजा कुलशेखर को यह पता चलता है, तो उसके अंदर का अहंकार और पागलपन फूट पड़ता है। वह गुस्से में कांतारा गांव पर हमला कर देता है, गांव को जलाकर राख कर देता है। इसी संघर्ष के बीच उसकी मौत हो जाती है — और यहीं से कहानी एक नए रहस्यमय मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां देवत्व, प्रतिशोध और विरासत की गाथा एक नए अध्याय की शुरुआत करती है।

“Kantara: The legend Chapter 1″ में ऋषभ शेट्टी की दमदार एक्टिंग और Supporting Cast का बेहतरीन प्रदर्शन”
अगर बात करूं तो “Kantara: The legend Chapter 1” इस फिल्म और इसके किरदारों की, तो एक ही शब्द में कहा जा सकता है – “टॉप क्लॉस”। कैरेक्टर अपनी जगह पर मजबूती से खड़ा दिखता है। चाहे लीड रोल हो या सपोर्टिंग, सबकी परफॉर्मेंस दिल जीत लेती है। फिल्म के हर सीन में कॉमेडी, एक्शन और इमोशन्स का ऐसा बैलेंस है जो साफ दिखाता है कि डायरेक्टर ने हर फ्रेम पर कितनी मेहनत की है।
ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि कहानी को जीने वाले कलाकार हैं। लगता है जैसे उन्होंने “Kantara: The Legend Chapter 1” फिल्म में अपना पूरा दिल लगा दिया हो। उनकी एनर्जी और डेडिकेशन फिल्म को एक नए लेवल पर ले जाते हैं।
रुक्मिणी वसंत अपनी सादगी और नैचुरल एक्टिंग से स्क्रीन पर जादू बिखेर देती हैं। उनका किरदार फिल्म में जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, कहानी और दिलचस्प होती जाती है। जब उनका रोल अचानक एक ट्विस्ट के साथ बदलता है, वहीं से फिल्म और भी ज़्यादा एंगेजिंग हो जाती है।
Kantara: The Legend Chapter 1 – बेहतरीन Cinematography और मनमोहक Visuals”
“Kantara: The Legend Chapter – 1” के विजुअल्स वाकई कमाल के हैं। हर एक सीन को इस तरह पेश किया गया है कि आपको हर फ्रेम जीवंत महसूस होता है। कैमरा मूवमेंट से लेकर लाइटिंग तक, सब कुछ इतना नैचुरल है कि एक पल के लिए भी यह “Kantara: The Legend Chapter – 1” फिल्म नहीं, हकीकत लगती है।
“Kantara: The Legend Chapter – 1” फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस तो सीधे रोंगटे खड़े कर देते हैं — न तो उनमें ओवरड्रामा है, न दिखावे की बात, बस रॉ पावर और इमोशन का परफेक्ट ब्लेंड। खास बात ये है कि कई बार घटनाएं इतनी तेज़ी से घटती हैं कि आप हैरान रह जाते हैं, और तभी एहसास होता है कि डायरेक्टर ने हर सीन को कितनी बारीकी से गढ़ा है।
अंत तक आते-आते आप खुद कह उठते हैं — “वाह, ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बहुत कम देखने को मिलता है।”
“Kantara: The Legend Chapter 1 – बेहतरीन Music और Background Score की खासियत”
“Kantara: The Legend – Chapter 1” का बैकग्राउंड म्यूज़िक फिल्म की रूह की तरह है। हर सीन में बजता संगीत कहानी को गहराई देता है और आपको पूरी तरह उस पल में डुबो देता है। देव-शक्ति और इंसानियत के टकराव के दौरान यह स्कोर अंदर तक हिला देता है। जंगल की हवा, मिट्टी की खुशबू और लोक धुनों का मेल माहौल को जीवंत बना देता है। हर नोट, हर बीट कहानी के इमोशन को बढ़ाता है और फिल्म का अनुभव यादगार बना देता है।
“Kantara: The Legend Chapter 1 Final Review – क्या फिल्म ने सभी उम्मीदें पूरी कीं?”
“Kantara: The Legend – Chapter 1″ ने उम्मीद से भी ज्यादा प्रभावित किया है। पिछली फिल्मों की तुलना में इसकी लेवल काफी ऊंची है। शुरू से अंत तक फिल्म इतनी आकर्षक है कि आपकी नजरें स्क्रीन से हटती ही नहीं। हर कैरेक्टर की कास्टिंग मजबूत और परफॉर्मेंस दमदार है। हर सीन में कहानी को जीवंत बनाने का प्रयास साफ झलकता है। स्टोरी प्रेजेंस और फ्रेमिंग बेहद बेहतरीन हैं, जो दर्शक को हर पल बांधे रखते हैं। फिल्म का आखिरी ट्विस्ट भी अप्रत्याशित और काफी प्रभावशाली है!
Follow more
Instagram https://www.instagram.com/viewreview68?igsh=MTJmMTk1dWZnNm9rdw==
https://www.facebook.com/profile.php?id=61579887270983
Read more Reviews
They Call him OG
https://viewreview.in/wp-admin/post.php?post=543&action=edit
हैलो फ्रेंड्स,
येए फिल्म रिव्यू आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताए।