viewreview.in

Jolly LLB 3 Movie Review: कहानी, स्टारकास्ट और पब्लिक रिएक्शन

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर “Jollly LLB 3” फ़िल्म हाल ही 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया हैं। “Jolly LLB 3” फिल्म रिलीज़ से पहले और रिलीज के बाद काफी चर्चा में रही है, क्योंकि यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई Jolly LLB फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है, जिसमें आपको दो दो Jolly देखने को मिलेंगे।

वैसे में आपको बता दूं पहली Jolly LLB 2013 में रिलीज हुईं और दर्शकों ने इसको ज्यादा पसंद किया इसमें आपको मुख्य किरदार में देखने को मिले थे अरशद वारसी, अमृता राव & सौरभ शुक्ला। उसके बाद फिरसे आपको Jolly देखने को मिला 2017 में “Jolly LLB 2” में मुख्य किरदार में अक्षय कुमार देखने को मिले जिन्होंने अरशद वारसी को रिप्लेस कर दिया था और यह विषय चर्चा में भी रहा।

डायरेक्टर सुभाष कपूर ने फिल्म की एक अच्छी स्टोरीलाइन के साथ साथ दोनों जोली को आमने सामने लाकर रख दिया और अपने बेहतरीन डायरेक्शन से फिल्म को भी हिट बना दिया है।

फिल्म की कहानी शुरुआत होती है जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) पेशे से एक वकील रहते सिर्फ पैसे के लिए काम करते नजर आते है और जॉली त्यागी का क्लाइंट चुराता है “जॉली” ट्यागी (अरशद वारसी) पेशे से एक वकील हैं और गरीबों के हक के लिए लड़ते हैं! जॉली मिश्रा और जोली त्यागी एक दूसरे के खिलाफ केस लड़ते रहते है।

फिल्म का असली असली शुरुआत होती हैं जानकी अम्मा से, अब ये जानकी अम्मा कौन है यही सोच रहे होंगे आप? एक दिन अचानक एक बूढ़ी महिला जॉली त्यागी से मिलती हैं और कैसे लड़ने को बोलती हैं पर बिना केस को जाने जॉली त्यागी मना कर देता है और जोली मिश्रा के पास जाने को कहता है, उधर जोली मिश्रा भी बिना कुछ जाने पहले तो मना करता है।

Jolly LLB 3 Movie Review: क्या हैं कहानी?

राजस्थान बीकानेर के एक छोटे से गांव सभी लोग किसान रहते हैं और खेती करके अपना जीवन गुजरते हैं वो सोचते हैं कि वे ज़मीन उसके पूर्वजों की विरासत है और वह चाहते है कि आने वाली पीढ़ियाँ जानें कि वे किस मिट्टी की संतान हैं। लेकिन, हरिभाई खैतान (गजराज राव) एक बोहत बड़े बिजनेसमैन हैं और अपना ड्रम प्रोजेक्ट “बिकानेर टू बॉस्टन” के लिए पूरे ज़मीन को गांव से हथिया लेता है।

उसी गांव में एक राजाराम सोलंकी किसान हैं जब वह कर्ज नहीं चुका पाया तो ग्राम पंचायत की मिलीभगत से ज़मीन छीन लीं जाती हैं इससे अत्यधिक दबाव पड़ता है और राजाराम अन्ततः आत्महत्या कर लेता है। अनैतिक आरोपों के कारण उसके साथ साथ उसकी बड़ी बहु भी आत्महत्या करती हैं।
उसके बाद सोलंकी की पत्नी जानकी, न्याय की गुहार लगाती है। गाँव की एक गैर-सरकारी संस्था में काम करने वाली संध्या इस मामले को अपने कानूनी क्षेत्रों में उठाती है।

दूसरी ओर, जगदीश्वर “जॉली” त्यागी और “जॉली” मिश्रा को जब अम्मा की कहानी पता चलती है तब वो “जानकी”अम्मा का केस साथ मिलकर लड़ते हैं। हरिभाई खेतान और दोनों जॉली के बीच एक जंग शुरू होती है, हरिभाई खेतान सारी गांव वाली की जमीन पाने के लिए सारी हद पार करता है फिर भी पैसा पावर और मिनिस्टर साथ रहने के बावजूद दोनों “जॉली” के आगे हरिभाई खेतान की चलती नहीं।

Jolly LLB 3 Movie Review: फिल्म कैसी है?

ऐसा लगता है जैसे काफी दिनों बाद एक अच्छी फैमिली के साथ देखने को मिली हैं, कहानी: किसानों की ज़मीन हड़पने और उनके हक़ की लड़ाई पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है।

वैसी फिल्म की स्टोरी की बात करे तो कुछ नई नहीं है पर फिल्म आपको शुरुआत से आखिरी तक आपको बंधे रखती है फिल्म का हर एक मोमेंट आपको इंट्रेस्टिंग लगता है, फिल्म आपको कही पर भी बोर होने का चांस नहीं देती, जानकी अम्मा के केस चालू होने के बाद फिल्म एक अलग ही मोड लेती हैं फिल्म का लेवल काफी धीरे धीरे ऊपर चढ़ता हर पता ही नहीं चलता। फिल्म बहुत ही शानदार मनोरंजक है।

आज हम सब लोग डेवलेपमेंट के नाम पर अपनी संस्कृति अपनी आत्मा से जुड़ी मिट्टी को भूल रहे हैं अपनी विरासत को खो रहे हैं हमारा फर्ज है कि हमें अपनी संस्कृति विरासत को संभालकर रखना।

“Jolly llb 3” फिल्म आपको हंसाती हैं, रूलाती हैं और एक बेहतरीन सिख सिखाती हैं।

Jolly LLB 3 Movie Review: परफॉमेंस कैसी हैं?

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करे तो काफी शानदार हैं और उसके साथ साथ परफॉमेंस भी शानदार हैं, अक्षय कुमार काफी एक्साइटेड और कॉन्फिडेंट नजर आते है, अरशद वारसी भी काफी इमोशनल और नेचुरल परफॉमेंस करते दिखते है।

“Jollly llb 3” में सबसे अच्छी परफॉमेंस बोले तो जानकी अम्मा (सीमा बिस्वास) की है ज्यादा डायलॉग न होने के बावजूद भी पूरी पिक्चर को सिर्फ अपने एक नजर अपने एक्सप्रेशन के ताकत पे पूरी पिक्चर को उठा दिया उफ़ क्या दर्द उनकी चेहरे झलकता था लाज़वाब परफॉमेंस इसके अलावा अन्य किरदार की बात करे तो सब की एक्टिंग बेहतरीन हैं।

Jolly LLB 3 Movie Review: फिल्म देखनी चाहिए या नहीं?

फिल्म काफी सुंदर है, इंट्रेस्टिंग है, सिंपल हैं “Jolly llb 3” फिल्म में काफी अच्छा संदेश भी है “जय जवान जय किसान” जो हमें सिखाती हैं कि हमें अपनी संस्कृति और अपने मिट्टी से जुड़े रहना चाहिए।

तो ये था Jolly llb 3 फिल्म का रिव्यू आपको कैसा लगा प्लीज कमेंट में जरूर बताए।

धन्यवाद दोस्तों!!!

फॉलो करे

Facebook:-https://www.facebook.com/profile.php?id=61579887270983

Instagram:-https://www.instagram.com/viewreview68?igsh=MTJmMTk1dWZnNm9rdw==

https://viewreview.in/

Categories: Latest movies review

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *