viewreview.in

“Baaghi 4 Review: जानें कैसी है फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट का प्रदर्शन” जबरदस्त एक्शन

हाल ही में आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म Baaghi 4 नाडियाडवाला प्रोडक्शन से बनी बागी फ्रेंचाइजी का चैप्टर हैं खासकर टाइगर के फैंस इस फिल्म का काफी इंतजार कर चुके हैं जो एक्शन-एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज है।” जिसका निर्देशन ए हर्षा ने किया हैं!

Baaghi 4 एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं, फिल्म की शुरुआत होती है टाइगर श्रॉफ से जिनके कैरेक्टर का नाम रणवीर याने “रोनी” प्रताप सिंह है रॉनी का स्टार्टिंग में ही खतरनाक एक्सीडेंट हो जाता है और सात आठ महीने कोमा में रहता है जिसके कारण वो अपना अतीत भूल जाता है और अपने अतीत की सच्चाई ढूंढने में लगता हैं फिल्म का फर्स्ट हॉफ ऐसे ही निकल जाता हैं और काफी कैरेक्टर कहानी में जुड़ने लगते हैं। Baaghi 4 फिल्म में आपको थोड़ा सस्पेंस और रोमांस देखने को मिलेगा और साथ ही साथ काफी एक्शन देखने को आपको मूवी में मिलेगा।

Baaghi 4

Baaghi 4 Review

“Baaghi 4″ Film : Starcast

टाइगर श्रॉफ – रणवीर “रोनी” प्रताप सिंह

संजय दत्त – चाको

हरनाज़ संधू – अलीशा / अवंतिका (डबल रोल)

सोनम बाजवा – ओलिविया / प्रतिष्ठा

श्रेयस तलपड़े – जीतेंद्र “जीतू” प्रताप सिंह (रोनी का भाई)

उपेंद्र लिमये – इंस्पेक्टर
सौरभ सचदेवा – पाउलो (चाको का भाई)

“Baaghi 4″ Film Storyline

“मूवी की ओपनिंग सीन में ही रॉनी (टाइगर श्रॉफ) एक खतरनाक एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है। इस हादसे के बाद वह अपनी याददाश्त खो बैठता है, और इसी ट्विस्ट से Baaghi 4 की कहानी रोमांचक रूप लेती है।” बस उसे याद रहता हे अलीशा नाम, अब ये अलीशा कौन है? कहा पर हैं? और जिंदा है भी या नहीं? बस इसी के अर्द्ध गर्द फिल्म चलती रहती हैं।

काफी महीने कोमा में निकलने के बाद राॅनी अलिशा को ढूंढने लगता है लेकिन डॉक्टर रॉनी को बताते हे कि यह सिर्फ तुम्हारा hallocination है और साथ रॉनी का भाई श्रेयस तलपड़े – जीतेंद्र “जीतू” प्रताप सिंह (रोनी का भाई) भी रॉनी को कहता हे कि कोई अलीशा नाम की लड़की नहीं हैं यह सिर्फ तुम्हारा हैलोसिनेशन है पर इसके बावजूद भी रोनी इस सभी पर belive नहीं करता और उसे पूरा यकीन होता है कि अलीशा ( हरनाज़ कौर संधू) अलीशा नाम की कोई लड़की उसकी लाइफ में थी।

रॉनी अलीशा को ढूंढने लगता है और धीरे धीरे सारे पत्ते खुलने लगते है और उसे पता चलता है कि सब के सब उसे झूठ बोल रहे हैं उसका भाई अलीशा की बहन और डॉक्टर उन सब से सच्चाई हासिल करने के रॉनी जाता तब उन सबकी मौत होती हैं पर जीतू की मौत से पहले वो रॉनी को बताता हैं की रॉनी वो सारी कहानी सच है।

फिल्म में सोनम बाजवा – ओलिविया / प्रतिष्ठा (फीमेल लीड) भी अहम रोल फिल्म में दिखाया गया हैं जो उसे बताती हैं कि अलीशा जिंदा है पर अलीशा कहा हैं? किसने उसको कैद कर रखा है? इन सभी सवालों के जवाब फिल्म के सेकंड हॉफ में पता चलता हे।

Baaghi 4 फिल्म की कहानी में चाको (संजय दत्त) और अवंतिका याने (हरनाज कौर संधू) जिनका फिल्म में डबल रोल में दिखाया हैं एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है, चाको और अवंतिका के शादी के दिन एक गैंगवॉर होता है और उसमें अवंतिका की मौत हो जाती हैं जिससे चाको काफी क्रूर हो जाता है।

कुछ दिनों बाद चाको की नजर अलिशा पर पड़ती है उसे लगता है की भगवान ने उसकी अवंतिका को वापस भेज दिया उर उसे पाने के लिए रॉनी और अलीशा का एक्सीडेंट करवाता हैं, रौनी एक्सीडेंट के बाद कोमा में रहता है और अलीशा को चाको किडनैप करके अपने कैद में रखता है और उसे शादी करने के लिए कहता है।

Baaghi 4 फिल्म के आगे की कहानी दो बेइंतहा प्यार करने वाले आशिकों की है बस फर्क सिर्फ इतना है किसी के लिए किसी का प्यार जरूरत बन जाता हैं और किसी के लिए जरूरी होता है। आखिर अलिशा किसको मिलेगी? जरूरत वाले को या जरूरी वाले को ? ये एक फिल्म का ट्वींस है।

Baaghi 4

Viewreview.in

“Baaghi 4 Film Final Review”

फिल्म को एक लाइन रिव्यू करे तो फिल्म इन टाइम वॉच एवरेज फ़िल्म हर, Baaghi 4 फिल्म में कुछ नया दिखाने की पूरी कोशिश की गई हैं पर अफसोस इस बात है फिल्म इसमें फैल हो जाती है, बागी 4 पुराने सीक्वल के जैसी हे लगती हैं, और फिल्म में बहुत ज्यादा खून खराबा देखने को मिलता जो कही कही सूट नहीं करता, कही न कही डायरेक्शन में फीका पन लगता हैं।

Baaghi 4 फिल्म में स्टारकास्ट की परफॉमेंस की बात करे तो टाइगर श्रॉफ, हरनाज कौर संधू, संजय दत्त और सोनम बाजवा का भी परफॉमेंस ठीक है। फिल्म में टाइगर के द्वारा की गई मेहनत साफ दिखाई देती हैं, वैसे टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग स्किल में काफी इंप्रूवेंट किया है पर फिल्म में सोनम बाजवा और अवंतिका का रोल थोड़ा अधूरा अधूरा फील करवाता है।

Baaghi 4 फिल्म के गीत सुपरहिट तो नहीं है पर आपको बोर तो नहीं करेंगे, फिल्म की स्टोरी उतनी भी बोर तो नहीं हैं पर फिल्म के डायरेक्शन में थोड़ा समय देकर और फिल्म काफी हिट हो सकती थीं।

तो ये था आज का बागी फ्रेंचाइजी फिल्म का Baaghi 4 का रिव्यू आशा करता हु की आपको ये रिव्यू ठीक लगा हो, आपको ये बागी 4 फिल्म कैसे लगी कमेंट में बताए।

follow:- Facebook https://www.facebook.com/profile.php?id=61579887270983

Param Sundari Film Review:-https://viewreview.in/wp-admin/post.php?post=515&action=edit

Categories: Latest movies review

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *