viewreview.in

“हक मूवी रिव्यू: साहस, कानून और एक इंसानियत पर आधारित एक ज़रूरी फिल्म”

“हक मूवी रिव्यू में जानिए कैसे साहस, कानून और इंसानियत की जंग एक दिल को छू लेने वाली कहानी बन जाती है। शानदार अभिनय, गहरी कहानी और न्याय के संदेश से भरपूर ये फिल्म दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ती है।”

हक मूवी रिव्यू: फ़िल्म का सार

इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टाटर हक मूवी हाल ही में सिनेमाघरों रिलीज हुई हैं न जाने कितनी मूवी आती जाती है जाती है पर कुछ कुछ फिल्म ऐसी भी होती हो जो जिंदगी जीने का तरीका सिखा जाती हैं। सिर्फ दो अक्षरों की हक फ़िल्म भी कुछ इस तरह की हैं एक मां अपने बच्चों के लिए समाज से अपने परिवार से और कानून से कितने सालों तक लड़ सकती हैं, कितना सब्र रखा होगा उस मां ने ये देखने के लिए आपको एक बार फिल्म जरूर देखना चाहिए। हक मूवी रिव्यू जानने के लिए आगे पढ़ें…

हक मूवी रिव्यू: फ़िल्म की स्टारकास्ट

Yami Gautam Dhar — शाज़िया बनो

Emraan Hashmi — मोहम्मद अहमद खान / अब्बास खान

सहायक कलाकार

Sheeba Chaddha — बेला जैन

Danish Husain — मौलवी बशीर

Vartika Singh — साइरा

Aseem Hattangady — फराज़ सैयद

S M Zaheer — मौलवी ए.क्यू. काज़ी

निर्देशक: Suparn Varma

निर्माता: Harman Baweja, Vishal Gurnani, Vineet Jain, Juhi Parekh Mehta

हक मूवी रिव्यू : कहानी इंसाफ और संघर्ष की एक सच्ची झलक”

हक एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है, जो 1978 से 1985 के बीच घटित शाह बानो केस पर आधारित है। फिल्म की नायिका शाजिया बनो एक साहसी और संवेदनशील मुस्लिम महिला हैं, जिनकी ज़िंदगी की शुरुआत प्यार और सपनों से भरी होती है। वह एक जाने-माने वकील, अब्बास खान से शादी करती हैं और तीन प्यारे बच्चों की माँ बनती हैं। शुरूआत में उनका रिश्ता मोहब्बत से भरा होता है, लेकिन वक्त के साथ उस रिश्ते की मिठास कम होने लगती है। एक दिन अब्बास खान काम के सिलसिले में घर से दूर जाते हैं और बिना शाजिया को बताए दूसरी शादी कर लेते हैं। जब यह सच सामने आता है, तो उनकी दुनिया बिखर जाती है।

अब्बास खान तलाक देकर शाजिया और बच्चों को छोड़ देते हैं, और गुज़ारे के पैसे देने से भी इंकार कर देते हैं। टूट चुकी शाजिया हार नहीं मानतीं — वो अपने बच्चों और अपनी इज़्ज़त के हक़ के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाती हैं। समाज, परंपरा और कानून — तीनों से अकेले लड़ती ये औरत उस दौर की हर महिला की आवाज़ बन जाती है।

कोर्ट में चलने वाला यह संघर्ष सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि हर उस औरत की लड़ाई है जो अपने हक़ के लिए खड़ी होने की हिम्मत रखती है। हक मूवी एक ऐसी भावनात्मक यात्रा है जो दिखाती है कि जब एक औरत अपने अधिकारों के लिए उठ खड़ी होती है, तो पूरा समाज बदलने पर मजबूर हो जाता हैं।

“हक मूवी में कलाकारों का शानदार अभिनय – हर किरदार ने छोड़ी गहरी छाप”

हक मूवी एक सीधी सरल हैं इसमें हर किरदार ने अपना रोल बखूबी निभाया हैं यामी गौतम और इमरान हाशमी जो फिल्म में अहम रोल निभाया हैं, यामी गौतम फिल्म की जान हैं उनकी परफॉमेंस उनकी मैच्योरिटी और सरलता फिल्म में आपको जोड़कर रखती हैं। शाजिया बनो का रोल उन्होंने बहुत ही सादगी के साथ निभाया हैं दूसरी और बात करे तो इमरान हाशमी का किरदार भी महत्वपूर्ण है और फिल्म में उन्होंने वकील का रोल बेहतरीन तरीके से निभाया हैं। सपोर्टिंग किरदारों ने भी अपना अभिनय अच्छे से निभाया हैं खासकर शाजिया के माता पिता का किरदार भी असरदार हैं।

हक मूवी रिव्यू: क्या फिल्म देखनी चाहिए?

हक मूवी रिव्यू में एक लाइन में रिव्यू करें तो 2025 की सबसे बेहतरीन फ़िल्म है सबसे खास फिल्म हैं फिल्म के डायरेक्टर सुपर्णा वर्मा ने इसे बहुत ही समझदारी से पर्दे पर उतारा है। बिना किसी कंट्रोवर्सी और बिना किसी की भावना को ठेस पहुंचाए पूरी सच्चाई पर्दे पर उतरना भी बहुत मुश्किल हो जाता हैं। फिल्म की स्टोरी और मजबूत निर्देशन को जोड़े रखता हैं।

फिल्म सिर्फ अपना हक मांगना नहीं सिखाती बल्कि फिल्म की हर एक चीज से आप कुछ न कुछ सीख सकते हैं पूरा समाज आपके खिलाफ हो पर शाजिया बाणों के पिता का शाजिया के साथ मजबूत खड़ा रहना भी आपको एक सिख सीखकर जाती है। फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामा और उनके संवाद भी फिल्म को एक इंटरेस्टिंग बनाते हैं। अगर आप रियल स्टोरी बेस फिल्म पसन्द हैं तो ये फिल्म आपको नया अनुभव कर सकती हैं।

kantara 2 मूवी रिव्यू

https://viewreview.in/wp-admin/post.php?post=565&action=edit

Instagram:-https://www.instagram.com/viewreview68?igsh=MTJmMTk1dWZnNm9rdw==

Categories: Latest movies review

2 thoughts on ““हक मूवी रिव्यू: साहस, कानून और एक इंसानियत पर आधारित एक ज़रूरी फिल्म””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *