यशराज फिल्म के बैनर तले बनी “फिल्म सैय्यारा “देखने लायक या नहीं? सैय्यारा फिल्म रिव्यू , एक बेहतरीन अभिनय से छू लेने वाली इमोशनल लव स्टोरी फिल्म हैं, इसमें आपके दिल को छू लेने वाले गीत और अभिनय देखने को मिलेंगे।इस फिल्म को कमाल डायरेक्ट किया है मोहित सूरी जी ने जो बेहतरीन फिल्म मेकिंग से एक मिनिट भी बोर फील नहीं होने देता!
फ़िल्म के मुख्य अभिनेता और उनके द्वारा दिया गया प्रदर्शन
मुख्य कलाकार (Main Star Cast)
अहान पांडे – कृष कपूर (Krish Kapoor)
अनीत पड्डा – वाणी बत्रा (Vaani Batra)
निर्देशक मोहित सुरी, निर्माता आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी
सहायक कलाकार (Supporting Cast)
गीता अग्रवाल शर्मा – श्रीमती बत्रा (वाणी की माँ)
राजेश कुमार – श्री बत्रा (वाणी के पिता)
वरुण बंदोला – श्री अशोक कपूर (कृष के पिता)
शाद रंधावा – प्रिंस, राज – रूडी (रुद्रांश) – वाणी का भाई

“देखने लायक या नहीं? सैय्यारा फिल्म” फ़िल्म की कहानी का सार
“सैय्यारा” एक सुपरहिट फिल्म है, फिल्म के मुख्य भूमिका में आहान पांडे(कृष कपूर) और अनीत पड़(वाणी बत्रा) है। फिल्म की शुरुआत होती है वाणी बत्रा एक क्यूट मासूम और समझदार लड़की है जिसे जिसे फीलिंग्स को अपने डायरी में लिखने का शौक होता है पर उसके शादी के ही दिन वाणी बत्रा के बॉयफ्रेंड का प्रमोशन होता है और वो मुझे कोई और मिल गई है यह कहकर हमेशा के लिए छोड़कर चल जाता है।
वाणी बत्रा के बॉयफ्रेंड ने छोड़ने के कारण काफी वाणी के दिल दिमाग पर काफी गहरा असर पड़ता है अपने प्यार से दूर रहने का दर्द को भुला नहीं पाती। सब कुछ भुलाने के लिए मम्मी पापा के कहने पर वाणी जिंदगी की नए शुरुआत करना चाहती है, इसीलिए वाणी एक कंपनी जॉब इंटरव्यू देने के लिए जाती है, वहां पर उसकी मुलाकात फिल्म के हीरो अहान पांडे – कृष कपूर (Krish Kapoor) से होती!
“सैय्यारा” फिल्म मे कृष कपूर का किरदार एक गुस्सैल और सिगरेट पीने के साथ, एक म्यूजिक की दुनिया में अपने मेहनत से उभरता हुआ सितारा है, जो अपने बैंड के साथ मिलकर कृष गाने बनाने और सुरों को सजाने का है।
फिल्म की पहली मुलाकात में कृष कपूर वाणी बत्रा से मिलते है और वाणी बत्रा की डायरी पढ़ते है। और डायरी में लिखी चंद लाइन को कृष कपूर गा के सुनता है, जिसकी वजह से सभी लोग वाणी की तारीफ करते है।
वाणी बत्रा काफी अच्छी लिखती थी जिसके कारण कृष कपूर अपने शो के लिए वाणी को गाने लिखने को बोलता है और इसी बीच उन दोनों के बीच बैटर अंडरस्टैंडिंग और ब्यूटीफुल लव केमिस्ट्री देखने को मिलती है और साथ ही कृष कपूर अपने परफॉर्मेंस से काफी पॉपुलर ऊंचाई छू रहे थे पर इसी बीच कहानी एक नया मोड लेती है।
वाणी बत्रा काफी ज्यादा चीजें भूलने लगती है, धीरे धीरे वाणी की मेमोरी लॉस होने लगती है यह तक कि डॉक्टर के पूछने पर आज की तारीख भी नहीं बता पाती, । डॉक्टर के चेकअप में ये पता चलता है कि अल्जाइमर है, जिसके कारण वाणी अपनी धीरे धीरे मेमोरी को भूल रही है।
जब वाणी एक इवेंट में पहुंचती तो उसके ex ब्यॉयफ्रेंड से उसकी मुलाकात होती है, वाणी की मासूमियत को देखकर उसके साथ गलत बिहेव करता एक बार ये कृष देख लेता है और इस बॉयफ्रेंड की अच्छे से पिटाई करता है पर वाणी मेमोरी लॉस के कारण कृष को चाकू मार देती है। ये सीन देखकर थोड़ा मजा आने लगता है।”देखने लायक या नहीं? सैय्यारा फिल्म देखने लायक लगती है।

एक तरफ कृष कपूर अपनी सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगता है और साथ ही वाणी की बीमारी बढ़ती जाती है, पर कृष अपने प्यार के बीच सक्सेस नहीं आने देता कृष हर वक्त वाणी का साथ देता है।
ऐसे में हे एक दिन वाणी बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल जाती है, कृष और वाणी के माता पिता उसको ढूंढने की बेहत कोशिश करते है पर किसी को मिलती नहीं।एक शो के एक फोटो में वाणी की तस्वीर दिखाई देती जहां से कृष वाणी को ढूंढ लेता है।
“देखने लायक या नहीं? सैय्यारा फिल्म रिव्यू” फ़िल्म में दिया गया संदेश
“सैय्यारा” फिल्म यही संदेश हमे देती है कि किसी के साथ कभी बुरा मत करो कभी अपने प्यार का दिल मत तोड़ो क्योंकि उसकी तकलीफ क्या होती है ये सहने वाले को हे पता होता है।
“देखने लायक या नहीं? सैय्यारा फिल्म रिव्यू“
राय और सुझाव
मेरे राय में फिल्म काफी अच्छी है, म्यूजिक काफी अच्छा है, स्टोरी अच्छी है पर खासकर फिल्म में स्टारकास्ट और उनकी परफामेंस काफी देखने लायक है। वाणी की एक्टिंग तो सुपरहिट है।
Rating -3.5
Telegram
https://t.me/viewreview
2 thoughts on ““देखने लायक या नहीं? सैय्यारा फिल्म रिव्यू” मुख्य कलाकार अहान पांडे, अनीत पड्डा”